आठ लाख आरक्षण समर्थकों ने धूमधाम से मनायी डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ती
हेडलाइंस Apr 14, 2021 at 10:42 PM , 241लखनऊ। बुधवार को डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ती प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थकों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धूमधाम से मनायी। संघर्ष समिति संयोजक मंडल द्वारा सुबह सात बजे से अम्बेडकर स्मारक पर मुख्य गेट के सामने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में मास्क और पैक्ड फूड बांटे गए।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 14 लाख मास्क बांटकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोरोना को हराने का संकल्प लिया। समिति ने यह ऐलान किया कि आगे भी लगातार मास्क वितरण जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक अपने-अपने जिलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जरूरतमंदों की लगातार मदद करेंगे और कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। जिससे एक बार फिर कोरोना पर देशवासियों की विजय होगी।






_page-0001.jpg)





















Comments