दिल्ली में सियासी मुलाकात: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की अहम भेंट, यूपी के विकास व संगठन पर हुई चर्चा

जनपत की खबर , 69

लखनऊ। नई दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विस्तार और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के मद्देनजर यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण संकेत दे रही है।
भेंट के बाद डिप्टी सीएम मौर्य ने गृह मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भविष्य में भी यह सहयोग जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top