पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

जनपत की खबर , 198

लखनऊ।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें।

उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top