ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को नोटिस सोमवार को होगी अगली अहम सुनवाई

जनपत की खबर , 272

नई दिल्ली। 
देश की राजनीति से जुड़ी एक अहम घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग से विस्तृत जवाब तलब किया है।
यह याचिका चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओं और संवैधानिक मुद्दों को लेकर दायर की गई थी। अदालत ने सभी पक्षों को सुने बिना कोई निर्णय लेने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है।
सुप्रीम कोर्ट के इस कदम को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव आयोग के जवाब के बाद इस मामले में आगे की दिशा स्पष्ट होगी।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें अब सोमवार की सुनवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top