हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर चिकित्सा कर्मियों का अभिनंदन किया
हेडलाइंस May 03, 2020 at 03:54 PM , 223वाराणसी। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने की जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला आफजायी के लिए वायु सेना ने यहां काशी हिंदू विश्व विद्यालय (बीएचयू) एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की इमारतों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाये। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘कोरोना योद्धाओं’ के सम्मान में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे अस्पतालों पर फूलों की बारिश की गईं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने अस्पतालों की ईमारतों के ऊपर बेहद कम ऊंचाई से उड़ान भरते हुए गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर चिकित्सा कर्मियों का अभिनंदन किया। उत्साहित चिकित्सकों समेत बहुत से स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में इमारतों से बाहर खड़े होकर हाथ हिराकर अभिनंदन स्वीकार किया। कई लोग अस्पताल की ऊपरी मंजिलों पर खड़े पुष्प वर्षा का नजारा देख उत्साहित नजर आये। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर कोरोना से लड़ने के लिए अपनी एकजुटता प्रकट की। बीएचयू में कई स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल की छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा के नजारे को देखते नजर आये तो कई अपने मोबाइल फोन में इस अद्भूत दृश्य को कैद करने में व्यस्त नजर आये। स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथ हिलाकर वायु सेना का अभिनंदन स्वीकार किया। बताया जाता है कि कई कुंतल फूलों की बारिश की गई। सूत्रों ने बताया कि पुष्प वर्षा के दौरान अस्पताल के आसपास के इलाकों में रहने वाले बहुत से लोग अपने-अपने मकान की छतों पर खड़े होकर ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के जयकारे एवं नारे लगाये तथा हेलीकॉप्टर की ओर देखते हुए वायु सेना को सलाम करते नजर आये।






_page-0001.jpg)





















Comments