*नक्सलियों का आया बयान- कोबरा कमांडो हमारे कब्जे में, छोड़ने के लिए रखी शर्त...*
हेडलाइंस Apr 07, 2021 at 10:00 PM , 280नई दिल्ली।
छत्तीसगढ़ में नक्सली अटैक में सुरक्षाबलों के 20 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं और अब तक एक जवान लापता है।
अब नक्सलियों की तरफ से 2 पेज का बयान जारी कर कहा गया है कि सीआरपीएफ का कोबरा कमांडो उनके कब्जे में है।
प्रतिबंधित कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) ने बयान जारी कर कहा कि 3 अप्रैल को हुए एनकाउंटर के बाद से लापता जवान उनके कब्जे में है।
नक्सलियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बातचीत के लिए मध्यस्त की घोषणा के बाद ही सीआरपीएफ के कमांडो को छोड़ा जाएगा।
न्यूज एजेंसी ANI को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की ये चिट्ठी सही है।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में एक स्थानीय पत्रकार गणेश मिश्रा ने बताया कि नक्सलियों ने कहा है कि जल्द ही वो अगवा किए गए जवान का वीडियो जारी करेंगे और अगर सरकार ने सहयोग किया तो वो जवान को 2 दिन के अंदर छोड़ भी देंगे।






_page-0001.jpg)





















Comments