राम मंदिर पर धर्म ध्वज का क्या है धार्मिक महत्व, क्यों खास है 44 मिनट का शुभ मुहूर्त

जनपत की खबर , 315

लखनऊ।

ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, राम मंदिर पर आज ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा. जिसका मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. माना जा रहा है कि भगवान राम का जन्म इसी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था इसीलिए राम मंदिर पर आज ध्वजारोहण के लिए ये समय निर्धारित किया गया है.  
अयोध्या के साधु संतों के अनुसार, त्रेता युग में भगवान राम और मां जानकी का विवाह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था. 25 नवंबर यानी आज भी यही पंचमी तिथि है और हर साल विवाह पंचमी के दिन हिंदू पंचांग में सर्वाधिक विवाह की तिथि निर्धारित की जाती हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top