*विकासनगर में खुलेआम गांजा बिक्री की शिकायतें, पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप*

जनपत की खबर , 221

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर पावर हाउस चौकी क्षेत्र में खुलेआम गांजा बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि *शुभम वाल्मीकि के सरक्षण में वसीक नामक युवक* क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, और इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से संदेह जताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत हो सकती है।

निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों की जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। लोगों ने मांग की है कि उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top