किशोरी का अपहरण कर रिश्तेदारों ने ही किया गैंगरेप

हेडलाइंस , 221

मेरठ। UP के हापुड़ से एक बार फिर दहलाने वाली खबर आई है. मेरठ (Meerut) जिले में अलग-अलग हुई दो घटनाओं में नाबालिगों के साथ पहले तो गैंगरेप (Gangrape) किया गया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. सबसे बड़ी हैरानी की बात रही कि दोनों ही मामलों में मुख्य आरोपी नाबालिगों के जान पहचान के थे. एक केस में आरोपी नाबालिग के रिश्तेदार थे, दूसरे में उसके साथ पढ़ने वाले. इस वारदात के सामने आने के बाद दोनों ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

पहला केस हापुड़ ( Hapud) के पास का है. जहां सिंभावली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का ट्यूशन जाने के क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया. इसके बाद हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी . इस वारदात के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस वारदात के पीछे किशोरी की भाभी और उसका भाई शामिल था. परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका की भाभी और उसके परिवार के 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने त्वरीत कार्रवाी करते हुए फिलहाल 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि अब तक हुई जाच से पता चला है कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रेप करने के बाद डर गये थे. उन्होंने पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे नोएडा के एक अस्पताल लेकर गये थे. जिसके बाद युवती के मौत के बाद अस्पताल में किशोरी का शव छोड़कर भाग गए थे. उसकी सीसीटीवी फुटेज में आरोपित भाभी का भाई फिरोज किशोरी को अस्पताल में ले जाते हुआ दिखा. उसके साथ एक और युवक था. संबंध में एसपी ने बताया कि किशोरी के लापता होने के समय फिरोज भी ढ़ुंढने का दिखावा कर रहा था. जब घर वालों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उन्हें रोक लिया.

दूसरे मामले में शाम के समय ट्यूशन जा रही एक नाबलिग छात्रा का चार युवकों ने अपहरण कर गैंग रेप किया. इतना ही नहीं युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया. घर पहुंच कर किशोरी ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. छात्रा के मां बाप ने गांव के चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में भी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े जाने के डर से पिलाया जहर
पुलिस ने बताया कि गांव की 10वीं कक्षा की छात्रा शाम को रोज की तरह अपना ट्यूशन क्लास करने जा रही थी. इसी बीच रास्ते में गांव के ही रहने वाले तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपी उसे जबरन एक मकान में ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. छात्रा के जीवित रहने पर आरोपियों को पकड़े जाने का डर था. इसलिए आरोपियों ने रेप के बाद छात्रा को जहरीला पदार्थ पिला दिया बताया जा रहा है कि इस केस का मुख्य आरोपी पीड़िता के साथ ट्यूशन में पढ़ता था. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

Related Articles

Comments

Back to Top