पन्द्रह दिनों में इस तरह होगा निर्वाचन
राष्ट्रीय Mar 26, 2021 at 09:39 PM , 347लखनऊ | जनसंख्या के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यूपी के 75 जिलों में चार चरणों में मतदान कार्यक्रम संपन्न होगा। उत्तर प्रदेश के पंचायतराज चुनावों को लेकर उच्चतम न्यायालय में भी पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई होनी है। वहां पर उच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती दी गई है। उच्चतम सुनवाई से पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर दी गई है। उधर, प्रदेश में पंचायत की सरकार के संभावित प्रत्याशी भी प्रचार के लिए मैदान में उतर पड़े हैं। इससे गांव की सरकार से जुड़ी राजनीति तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप के दौर जोर पकड़ चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 19 अप्रैल को होगा, तीसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और चौथे चरण का 29 अप्रैल को निर्वाचन होगा। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रारंभ हो गई है। दो मई 2021 को वोटों की गिनती होगी। दो मई के बाद से प्रदेश में गांव की सरकार का काम शुरू होगा, जो कि 25 दिसंबर से बंद है। कोविड के चलते इस बार यह कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।
15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान इन 18 जिलों में
सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही में।
19 अप्रैल को दूसरा चरण इन 20 जिलों में
मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़।
तीसरा चरण 26 अप्रैल 2021 को इन 20 जिलों में
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिजार्पुर, बलिया।
चौथा व अंतिम चरण 29 अप्रैल को 17 जिलों में
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फरुर्खाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में वोट डाले जाएंगे।
शनिवार 27 अप्रैल से नामांकन पत्रों का विक्रय होगा। प्रथम चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन तीन तथा 4 अप्रैल को होगा। द्वितीय चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन 7 और 8 अप्रैल को हो सकेगा। जहां तीसरे चरण का मतदान होना है, वहां नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा। चतुर्थ चरण वाले वोटिंग जिलों में 17 और 18 अप्रैल को नामांकन होगा। बुलंदशहर की पांच ग्राम पंचायतों के औद्योगिक क्षेत्र में आने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग यहां पर चुनाव नहीं कराएगा।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े और विशेष इंतजाम रहेंगे। चुनाव को लेकर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी निर्वाचन आयोग की ओर से खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।






_page-0001.jpg)






















Comments