पीएसी महानगर में सांस्कृतिक संध्या, युवा कलाकारों संग ईशा मीशा ने पेश किया सूफी कथक

अन्य खबरे , 527

लखनऊ, 11 अप्रैल।  प्रथम अखिल भारतीय हैंडबॉल क्लस्टर के समापन अवसर पर 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर मैदान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। 
सांस्कृतिक संध्या में 
रतन बहनों ईशा-मीशा और साथियों रिद्धिमा श्रीवास्तव, अंशिका पाठक, शैलेन्द्र और मोहित सोनी ने सूफी कलाम- मेरा मुर्शीद खेले होली... पर भावपूर्ण सूफी कथक की समवेत प्रस्तुति दी। इससे पहले गीत- होली आई रे.... पेश कर दर्शकों को होली के उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विजय अग्निहोत्री और ज्योति मिश्रा के संचालन में संजोली पाण्डेय के लोक रंगों में रचे गीत व नृत्य से हुआ। इसके अलावा बारिश बैंड, आईपीएस हरीश कुमार, संदीप शर्मा, सेनानायक बबिता साहू, प्रमोद प्रभाकर टम्टा, मोनिका सिंह, संदीप कुमार, जाह्नवी, निताक्षी,  पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों और भातखंडे विश्वविद्यालय के मोहित कपूर के दल ने भी दर्शनीय प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी प्रशांत कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top