स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जनपत की खबर , 232

लखनऊ, 16 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में ध्वजारोहण, भारत के आदर्श नागरिकता की शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय लोक आयुक्त, न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। 

इस अवसर पर माननीय उप लोक आयुक्त, श्री शम्भू सिंह यादव, श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री सुरेन्द्र कुमार यादव, सचिव श्री राजेश कुमार, प्रमुख मुख्य अन्वेषण अधिकारी/जन सम्पर्क अधिकारी श्री अवनीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्मिकों ने भारत के आदर्श नागरिकता की शपथ ली। इस अवसर पर लोक आयुक्त संगठन के समस्त कर्मियों ने देश के सम्मान और उच्च आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

लोक आयुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन के खिलाफ अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए, सभी उपस्थित कर्मियों ने अपने कार्यों के प्रति जोश और समर्पण के साथ प्रतिबद्धता प्रकट की। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Comments

Back to Top