*विश्व पर्यावरण दिवस : न्यायिक अफसरों ने किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प*

अन्य खबरे , 234

लखीमपुर खीरी 05 जून। "विश्व पर्यावरण दिवस" के शुभ अवसर पर बुधवार को जनपद न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण ने जनपद न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा संकल्प लिया गया कि वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मीकान्त शुक्ला, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ न्यायालय प्राधिकरण के सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण ने प्रातिभाग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top