लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरू

हेडलाइंस , 609

लखनऊ। लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरू हो जाएगा। तीसरा चरण दो हफ्ते का होगा। इस दौरान ट्रेन और प्लेन सेवा बंद रहेगी। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। इन्हीं कारणों से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्री ट्रेन सेवाओं को 17 मई तक बंद करने का फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी 17 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय और वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी है। महानिदेशालय ने आज शनिवार को सर्कुलर जारी किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top