मुख्यमंत्री ने ईसवी सन् 2024 के शुभारम्भ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

जनपत की खबर , 256

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईसवी सन् 2024 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। उन्हांने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यां के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यां का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।
--------

Related Articles

Comments

Back to Top