फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

अन्य खबरे , 374

लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने वांछित चल रहे फायरिंग के दो आरोपी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
गोसाईंगंज पुलिस के मुताबिक बीते 29 जनवरी को सिटकिया गांव निवासी रामकरन ने नवाब अली पुरवा गांव ने पास बजरंग ऑटो सेंटर के पास जान से मारने व चुनावी रंजिशन फायरिंग का आरोप लगाते हुए नवाब अली पुरवा गांव निवासी सुनील कुमार यादव व गोसाईंगंज कस्बा निवासी बबलू उर्फ योगेश व उनके साथी जयंत को नाम जद किया था। घटना के दौरान जयंत को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बबलू और सुनील फ़ारर चल रहे थे। जिन्हें मुखबिर के सूचना पर गुरुवार की सुबह बिरुहा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top