ग्रेटर नोएडा कार पार्किंग को लेकर सिपाही और होमगार्ड में विवाद, नौबत मारपीट तक आई, जानिए पूरा मामला
हेडलाइंस Feb 07, 2021 at 11:38 PM , 258नोएडा। रविवार को दादरी कोतवाली में कार पार्किंग को लेकर सिपाही और होमगार्ड में विवाद होने का मामला सामने आया है। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों में कोतवाली में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। विवाद के दौरान अधिकारी ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया है। जिसके बाद दोनों के बीच में समझौता हो गया और इसके बाद दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट गए है।
दरअसल, दादरी थाने परिसर में वाहन खड़े करने के लिए कम जगह है। थाने के गेट पर भी दो होमगार्ड तैनात रहते है। जिससे बगैर किसी कारण के कोई वाहन न खड़ा हो सके। पार्किंग पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत है कि थाने के कर्मचारियों के अलावा कोई अन्य वाहन परिसर में न खड़ा हो। रविवार को कस्बे की ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक सिपाही अपनी कार को अंदर खड़ा कर रहा था। सिपाही ने वर्दी के ऊपर जरकीन पहनी हुई थी। जिस कारण ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सिपाही को पहचान नहीं सका और होमगार्ड ने सिपाही को कार अंदर खड़े करने से रोक दिया। जिस पर दोनों में जमकर विवाद हो गया। स्थिति दोनों में मारपीट तक पहुँचने वाली थी कि अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांत किया। इसके बाद दोनों ने कोतवाली में शिकायत दे दी। मगर एसएसआई देशपाल सिंह ने दोनों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। लिखित सहमित के बाद दोनों ड्यूटी पर चले गए।






_page-0001.jpg)





















Comments