*INDIA की बैठक में पास हुए 3 प्रस्ताव, गठबंधन के नेता बोले- हमें हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन*

जनपत की खबर , 468

लखनऊ/नई दिल्ली।
विपक्षी गठबंधन INDIA की दो दिवसीय बैठक मुंबई में हुई. दावा किया जा रहा है कि बैठक में 28 दलों ने हिस्सा लिया. मीटिंग के बाद गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. 28 दलों वाले विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में हुई दो दिवसीय बैठक का समापन हो गया है. शुक्रवार को मीटिंग का दूसरा दिन था. बैठक खत्म होने के बाद गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें इंडिया के नेताओं ने मीटिंग में लिए अहम फैसले की जानकारी दी. शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, जिस तरह से इंडिया की ताकत बढ़ रही है, उससे साफ है कि 2024 का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं. इंडिया को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.


उद्धव ठाकरे ने कहा, इंडिया मजबूत होता जा रहा है. इंडिया के विरोधी दल में घबराहट बढ़ती जा रही है. आज की मीटिंग में अच्छी चर्चा हुई और कुछ समिति बनाई गई हैं. हम आने वाले चुनाव में तानाशाही, भ्रष्टाचार, जुमलेबाज के खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा, हम परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे. सबका साथ, सबका विकास मैंने सुना था और चुनाव जीतने के बाद इसे लात मार दी गई.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने पहले गैस सिलिंडर महंगा किया, फिर सस्ता. मतलब 5 साल लूट की फिर छूट. गैस के ऊपर पकाएं क्या? दाल इतनी महंगी है.

Related Articles

Comments

Back to Top