राजधानी लखनऊ में दर्दनाक हादसा,दो लोगों की मौत 

अन्य खबरे , 333

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा हैं। पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी है। जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

दरअसल, पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित सेक्टर 6 में एक होटल का निर्माण हो रहा है। इस दौरान वहां पर लगी लिफ्ट से मजदूर उतर रहे थे, तभी दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना पाकर मौकेे पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी पूर्वी हृदयेश कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत में सामान लाने- ले जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। यह लिफ्ट अस्थाई तौर पर लगाई गई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top