पीएम मोदी ने बॉलीवुड के महानायकअमिताभ बच्चन को 80वे जन्मदिन की दी बधाई

मनोरंजन , 652

नई दिल्ली11अक्टूबर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कई दशकों से ग्लैमर इंडस्ट्री पर राज कर रहे अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, अमिताभ बच्चन जी को 80 वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

Related Articles

Comments

Back to Top