अदभुतपार्क: कैमरून एयर पार्क

परिवेश , 642

भारत में आपने देखा होगा कि लोगों के घरों से सामने कारें खड़ी होती हैं. लोग कार या बाइक लेकर ऑफिस जाते हैं और सड़कों पर भी हमें कार, बस जैसे साधन ही दिखाई देते हैं. लेकिन, अमेरिका में एक जगह ऐसी भी है जहां हर घर के बाहर आपको हवाई जहाजखड़ा दिखाई देगा. यहाँ के लोग  ऑफिस भी अपने-अपने एयरोप्लेखन लेकर जाते हैं. यह जगह है कैलिफोर्निया का कैमरून एयरपार्क
यहां रहने वाले लगभग सभी लोगों के पास विमान है. यहां का लगभग हर निवासी किसी न किसी तरह से एविशन इंडस्ट्री  से जुड़ा है. यहां की गली-सड़कों पर भी आपको एविशन इंडस्ट्री  की छाप स्प ष्टय नजर आएगी. आम शहरों में जहां घरों में कार पार्किंग बनाई जाती है, वहीं कैमरून एयरपार्क में विमान रखने के लिए हैंगर आपको नजर आएंगे. सड़कों और गलियों के नाम भी विमानन से जुड़े हुए हैं, जैसे कि बोइंग रोड.

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में दूसरे विश्व युद्ध के बाद भी एयर फील्डट बने रहे. अमेरिका में हवाई पायलटों की संख्याी में भी भारी इजाफा हुआ और पायलटों की संख्यार 1946 तक 4 लाख हो गई. अमेरिका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने रिटायर्ड पायलटों को बसाने के लिए डि-एक्टिवेट सैन्य् लेन्सि का इस्तेंमाल करने के बारे में सोचा तथा देश में कई जगह आवासीय हवाई क्षेत्र बनाने का प्रस्ताोव रखा. इन आवासीय हवाई क्षेत्रों में ऐसे लोगों को बसाया गया जो किसी न किसी तरह से एविशन से जुड़े थे. ऐसा ही एक रेजिडेंशियल एयर पार्क कैलिफोर्निया में कैमरून एयरपार्कनाम से बसाया गया. एविशन से जुड़े होने के कारण यहां रहने वाला लगभग हर नागरिक हवाई जहाज को लेकर दीवाना है  यहां रहने वाले लगभग सभी लोगों के पास ऐसे विमान हैं. उन्हेंं रखने के लिए हैंगर बनाये गए हैं. यहां एक हवाई जहाज खरीदना उतना ही आम बात है. इतनी आम बात है जैसे कि एक गाड़ी खरीदना.

यहां की सड़कों पर विमान आपको आम दिखाई देंगे. इसका कारण यह है कि यहां के लोग ऑफिस भी विमान लेकर जाते हैं. यहां की सड़कों को बहुत चौड़ा बनाया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग अपने विमानों को आराम से नजदीकी एयरफील्डए तक ले जा सकें. सड़कें इतनी चौड़ी हैं कि इन पर एक विमान और एक कार आसानी से साथ-साथ गुजर सकें. कैमरून एयरपार्क की सड़कों पर लगने वाले साइन बोर्ड और लेटरबॉक्स सामान्य ऊंचाई से थोड़ा नीचे लगाए जाते हैं, ताकि विमान के विंग से उन्हें या विमान को कोई नुकसान न पहुंचे.

Related Articles

Comments

Back to Top