ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज कबड्डी एवं बॉलीबाल प्रतिस्पर्धा का किया गया आयोजन

हेडलाइंस , 2378

लखनऊः दिनांकः 17 दिसम्बर, 2021

उप निदेशक, युवा कल्याण श्री सी.पी. सिंह ने बताया कि आज दिनांक 17 दिसम्बर, 2021 को युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा चार दिवसीय राज्य स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी एवं बॉलीबाल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम चौक, लखनऊ में कराया गया, जिसमें समस्त 06 जोन-आगरा, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, झांसी एवं लखनऊ से चयनित खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि महिला वर्ग एवं पुरूष वर्ग में कबड्डी़ में आगरा जोन ने बरेली जोन को हराकर विजयी रहा। बॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में महिला वर्ग में प्रयागराज ने लखनऊ को हराकर विजयी रहा। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में आगरा जोन ने लखनऊ जोन को हराकर विजयी रहा। पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के उप निदेशक श्री सी0पी0 सिंह, श्रीमती शिल्पी पाण्डेय, श्रीमती मेघना सोनकर द्वारा किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top