मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

अन्य खबरे , 699

लखीमपुर खीरी। दिनांक 31अगस्त 2021 को लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन जन्माष्टमी के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। छात्रों के मध्य प्रतियोगिता चारों हाउसेस नोबेल, डिग्निटी, लिबर्टी व रीगल के मध्य आयोजित की गई। नोबल हाउस के बच्चों ने पिरामिड बनाकर निर्धारित ऊंचाई पर लटकी मटकी को लक्ष्य बनाकर विजेता बनी। शिक्षकों के मध्य हुई प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की रुचिता सेलेस्ट विजेता बनी। प्रधानाचार्य श्री विजय सचदेवा ने सभी विजेताओं को सम्मानित  किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान मास्क अनिवार्यता एवं कोविड नियमों का पालन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top