DM लखनऊ विशाख G ने भारी वर्षा से प्रभावित ग्राम लासा एवं अकड़िया कला का किया निरीक्षण.
अन्य खबरे Sep 28, 2026 at 09:10 PM , 16*राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा, ग्रामवासियों से किया संवाद*
*28 सितम्बर 2026,लखनऊ।*
जनपद में हुई भारी वर्षा के दृष्टिगत बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्राम लासा एवं अकड़िया कला पहुंचकर मौके पर जलस्तर एवं राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत-बचाव कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर नावों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से आवश्यक दवाओं का समुचित वितरण सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित ग्रामवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उक्त निरिक्षण मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी बीकेटी, तहसीलदार बीकेटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments