विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी ने किया ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ का शुभारंभ

अन्य खबरे , 19

 लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ पर आधारित प्रदर्शनी तथा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

कैप्शन: लखनऊ में 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ करते, लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित करते तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top