डॉ. दिनेश शर्मा का राज्यसभा से इस्तीफा स्वीकार, सीट रिक्त घोषित
जनपत की खबर Sep 12, 2026 at 12:55 PM , 14नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा सभापति को सौंपा था। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 तक था। इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली उनकी राज्यसभा सीट अब रिक्त हो गई है।
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने हैं दिनेश शर्मा
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर 2026 को डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया था। वह सेवानिवृत्त एडमिरल डी.के. जोशी का स्थान लेंगे।
नई जिम्मेदारी संभालने के लिए राज्यसभा की सदस्यता छोड़ना आवश्यक था। डॉ. शर्मा ने वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अपनी अंतिम बैठक में भी हिस्सा लिया, जहां समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब सहित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. दिनेश शर्मा 15 सितंबर को अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी को देश और समाज की सेवा का नया अवसर बताया है।






_page-0001.jpg)
























Comments