*यूपी: राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रक्रिया ऑनलाइन।*

अन्य खबरे , 15

यूपी के कर्मिचारियों और पेंशनरों के लिए 'जनहित स्वास्थ्य पोर्टल' लॉन्च, मेडिकल रिबर्समेंट को लेकर मिलेगी बड़ी राहत।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

उपचार शुरू होने के 30 दिन के भीतर विभाग को सूचना देनी होगी और 90 दिन के अंदर जनहित स्वास्थ्य पोर्टल पर दावा करना होगा।

दावे के साथ चिकित्सा संबंधी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

दावा मिलने के 45 कार्यदिवस के भीतर SGPGI लखनऊ और AIIMS दिल्ली की निर्धारित चिकित्सा दरों के आधार पर प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा।

जनहित स्वास्थ्य पोर्टल को मानव संपदा पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे HRMS कोड वाले कर्मचारियों का व्यक्तिगत व सेवा विवरण स्वतः प्रदर्शित होगा।

कर्मचारी Citizen Login से यूजर आईडी-पासवर्ड बनाकर ‘Payment of Medical Reimbursement’ विकल्प से आवेदन कर सकेंगे।

नई व्यवस्था से 16.35 लाख कर्मचारी और 11.53 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पहले कागजी फाइलों व भौतिक पत्राचार के कारण जांच और निस्तारण में देरी तथा विसंगतियां होती थीं; ऑनलाइन व्यवस्था से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सरल होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top