वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी से ली जानकारी

जनपत की खबर , 17

**राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष जरूरतों का रखें ध्यान**
 
**वाराणसी, 3 सितंबर 2026।** काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री **नरेंद्र मोदी** ने जिलाधिकारी वाराणसी **सत्येंद्र कुमार** से टेलीफोन पर वार्ता कर जिले में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
 
प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से **नदी के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं** के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कार्य युद्धस्तर पर किए जाएं और प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को **कम से कम परेशानी** हो। जहां भी राहत सामग्री या अन्य आवश्यक संसाधनों की अतिरिक्त जरूरत हो, वहां तत्काल व्यवस्था कर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जाए।
 
उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर **लगातार सतर्क नजर रखने** तथा प्रभावित लोगों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 
प्रधानमंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे **बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष आवश्यकताओं** को ध्यान में रखते हुए राहत एवं सहायता कार्य सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top