सूचना निदेशालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जनपत की खबर Aug 15, 2026 at 09:05 AM , 129**सूचना निदेशक विशाल सिंह ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं**
**लखनऊ, 15 अगस्त।** सूचना निदेशालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूचना निदेशक **विशाल सिंह** ने निदेशालय परिसर में तिरंगा फहराया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सूचना निदेशक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरकारी सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। **युवा पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के अवसर देना जरूरी है**, ताकि उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार का उपयोग राष्ट्रहित में किया जा सके।
सूचना निदेशक ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें। समारोह में निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments