लखनऊ में पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अन्य खबरे , 118

लखनऊ। पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी बुधवार को लालबाग स्थित विधायक आवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या किसी अन्य कारण से घटना हुई। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top