आगरा में बड़ा हादसा: चलते-चलते रोडवेज बस के निकले दोनों आगे के पहिए, अनियंत्रित होकर पलटी; कई यात्री घायल

अन्य खबरे , 139

आगरा। आगरा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां चलती हुई रोडवेज बस के अचानक आगे के दोनों पहिए निकल गए। पहिए निकलने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस की तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top