*राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून को दस्तक देगा मानसून*
अन्य खबरे Jun 20, 2026 at 10:25 PM , 147राजस्थान में लगातार प्री-मानसून का दौर जारी है. प्री-मानसून की बारिश आखिरी चरण में है. इसके बाद 25 जून से प्रदेश में मानसून की एंट्री की उम्मीदें जताई जा रही है. शुक्रवार (19 जून) को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, बूंदी समेत आस पास कई इलाकों में बादल बरसे. पिछले 24 घंटे में बूंदी के रायथल में सर्वाधिक 33 मिमी बरसात दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के में 21 से 24 जून को भी मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है
*अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट*
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटो में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम आंधी बारिश होने की संभावना है
*18 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट*
मौसम विभाग की ओर से आज अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, कोटा, झुंझनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन जिले के लिए आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, अन्य 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है






_page-0001.jpg)




















Comments