अवैध खनिज परिवहन मामलों में लापरवाही पर कुशीनगर के खान अधिकारी अभिषेक सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू

अन्य खबरे , 156

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कुशीनगर के खान अधिकारी अभिषेक सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभागीय पोर्टल की समीक्षा और जिलाधिकारी कुशीनगर तथा मुख्यालय के ज्येष्ठ खान अधिकारी/प्रभारी कमांड सेंटर आशीष कुमार द्वारा कराई गई गहन जांच में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि कुशीनगर जनपद में अवैध खनिज परिवहन के संबंध में जारी किए गए चालानों और नोटिसों को खान अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा बिना किसी वैध आधार या पर्याप्त साक्ष्य के निरस्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि अधिकारी ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया और उनकी सत्यनिष्ठा पर भी सवाल उठे।

इन तथ्यों के आधार पर शासन ने अभिषेक सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

शासन ने मामले में निहित धनराशि की नियमानुसार वसूली के निर्देश जिलाधिकारी कुशीनगर को भी दिए हैं। विभागीय कार्रवाई के बाद खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top