मोहर्रम को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शाही जरी के जुलूस के चलते कई मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्ट

अन्य खबरे , 162

लखनऊ। मोहर्रम के पहले दिन राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़े इमामबाड़े से निकलने वाले शाही जरी के जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।

शाही जरी का जुलूस बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर रूमी गेट, घंटाघर, शीशमहल होते हुए छोटे इमामबाड़े तक पहुंचेगा। जुलूस के दौरान शाम 7 बजे से पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा, घंटाघर और छोटे इमामबाड़े की ओर जाने वाले मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने सीतापुर रोड, हरदोई रोड और कैसरबाग से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इसके अलावा नींबू पार्क, रूमी गेट, शाहमीना, मेडिकल क्रॉस और चौक क्षेत्र में विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास और हुसैनाबाद क्षेत्र में भी जुलूस के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जुलूस के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन और फायर सर्विस को आवश्यकतानुसार अनुमति दी जाएगी।

यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top