लखनऊ में खाकी पर दाग: CRPF जवान समेत पुलिसकर्मी पर 5 लाख की लूट और अपहरण का आरोप, चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज
अन्य खबरे Jun 13, 2026 at 11:10 AM , 26लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक सीआरपीएफ जवान और लखनऊ पुलिस के एक सिपाही समेत अन्य लोगों ने दो व्यक्तियों का अपहरण कर असलहे के बल पर करीब 5 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना में सरकारी वाहन के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी निवासी दिवाकर सिंह और उनके साथी अनूप शुक्ला को कंपनी में निवेश के नाम पर 10 जून को चिनहट क्षेत्र स्थित ग्लोबल इन होटल के पास बुलाया गया था। आरोप है कि वहां से उन्हें जबरन एक सरकारी गाड़ी में बैठाया गया और बाद में हथियारों के बल पर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे रुपये छीन लिए और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। घटना में एक आरोपी के लखनऊ पुलिस में सिपाही होने की बात सामने आई है, जबकि दूसरा आरोपी सीआरपीएफ का जवान बताया जा रहा है।
मामले में पीड़ितों की तहरीर पर चिनहट थाने में दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, डकैती समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



























Comments