यूपी शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो अपर शिक्षा निदेशकों के तबादले
अन्य खबरे May 15, 2026 at 09:35 PM , 22लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई तैनाती दी गई है। यह आदेश संयुक्त सचिव संदीप परमार द्वारा जारी किया गया।
जारी कार्यालय ज्ञाप के मुताबिक, अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में तैनात रहे श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी को अब अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) शिविर कार्यालय 18 पार्क रोड, लखनऊ में तैनात किया गया है।
वहीं, अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) शिविर कार्यालय लखनऊ में कार्यरत श्री मनोज कुमार द्विवेदी को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) शिक्षा निदेशालय प्रयागराज भेजा गया है।
शासन ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
यह तबादला आदेश 15 मई 2026 को जारी किया गया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।



























Comments