हज-2026: 31 मार्च तक जमा करें अंतिम किस्त, हज कमेटी ने जारी किए नए निर्देश
अन्य खबरे Mar 24, 2026 at 08:38 PM , 91लखनऊ, 24 मार्च 2026:
हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने सर्कुलर संख्या 35 दिनांक 23 मार्च 2026 जारी कर हज-2026 के यात्रियों को अंतिम किस्त जमा करने के निर्देश दिए हैं। पहले से जमा 2,77,300 रुपये के अतिरिक्त, यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक शेष धनराशि जमा करनी होगी।
हज यात्री स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के माध्यम से, या फिर हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in से पे-स्लिप डाउनलोड कर, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
उड़ान स्थलवार शेष देय राशि इस प्रकार है:
दिल्ली: 69,300 रुपये
लखनऊ: 75,250 रुपये
मुंबई: 62,950 रुपये
अहमदाबाद: 55,900 रुपये
हैदराबाद: 66,050 रुपये
यह स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त राशि में कुर्बानी (अदाही) की रकम शामिल नहीं है। जिन यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प चुना है, उन्हें अतिरिक्त 17,280 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, शिया हज यात्रियों को जोहफा मीकात के लिए 5,520 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
हज कमेटी के अनुसार, इस कुल राशि में हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स, इंश्योरेंस, स्मार्ट कार्ड आदि खर्च शामिल हैं, जबकि कैटरिंग व्यवस्था का खर्च अलग से बाद में बताया जाएगा।



























Comments