लखनऊ में राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 11–15 मार्च तक, हाईकोर्ट लखनऊ पीठ में होगा मतदान

अन्य खबरे , 90

लखनऊ। राज्य विधिज्ञ परिषद उ०प्र० के चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह चुनाव 11 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मतदान माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ पीठ परिसर में सम्पन्न कराया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 16 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में कराई जा रही है। हाईपॉवर इलेक्शन कमेटी के निर्देशानुसार मतदान पांच दिनों तक चलेगा।
मतदान के लिए मुख्य स्थल ऑडिटोरियम हॉल, अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के निकट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अवध बार एसोसिएशन लाइब्रेरी के पास स्थित हॉल में भी मतदान की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिवक्ताओं को सुविधा मिल सके।
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में मतदान कराया जाएगा।
लखनऊ जनपद के अधिवक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण एवं सहयोगपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top