‘NO TET BEFORE RTE ACT’ के समर्थन में लखनऊ में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका
अन्य खबरे Feb 11, 2026 at 05:30 PM , 444लखनऊ। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार, 11 फरवरी को शाम 4 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ पर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा संसद में टीईटी (TET) प्रकरण को लेकर दिए गए लिखित जवाब के विरोध में आयोजित किया गया।
हजारों शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री पर शिक्षकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्हें “शिक्षक विरोधी” बताया।
शिक्षकों का कहना है कि 16 सितंबर को जब सैकड़ों शिक्षक केंद्रीय मंत्री के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तब मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे शिक्षकों के साथ हैं और 15 से 35 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना न्यायोचित एवं विधिसंगत नहीं है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसद में दिए गए लिखित जवाब से यह आश्वासन विपरीत प्रतीत होता है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु मोहन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया, तो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के शिक्षक सड़कों पर उतरकर दिल्ली कूच करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फहीम बाग, महानगर अध्यक्ष संदीप कुमार, मंत्री अभय प्रकाश, गोसाईगंज अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, काकोरी अध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ममता यादव, माल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मंत्री जितेंद्र कुमार, बक्शी का तालाब, मोहनलालगंज, चिनहट अध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सरोजिनी नगर मंत्री धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जगत नारायण सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।












_page-0001.jpg)




















Comments