राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के लिए कार्य करने का आह्वान

अन्य खबरे , 237

जयपुर, 6 फरवरी।
राष्ट्रीय एकता यात्रा के अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से आए दिव्यांग विद्यार्थियों ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री बागडे ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारत की विविधता में एकता की भावना और लद्दाख की समृद्ध भारतीय संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और अपने कार्यों से माँ भारती का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि लद्दाख ऐतिहासिक रूप से भारत का एक महत्वपूर्ण सिल्क मार्ग रहा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत देश की एकता को मजबूत करती है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इससे पूर्व राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, दल के साथ आए मेजर अमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता यात्रा के उद्देश्य और विद्यार्थियों की यात्रा से जुड़ी जानकारी राज्यपाल को दी।

Related Articles

Comments

Back to Top