बिहार में कुल वोटर से ज्यादा वोट!, स्पष्टीकरण की मांग

अन्य खबरे , 340

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बिहार चुनाव में कथित रूप से कुल वोटरों से ज्यादा संख्या में वोट डाले जाने के संबंध में चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है. 

चुनाव आयोग को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि 30 सितंबर को सरकारी मीडिया द्वारा चुनाव आयोग के हवाले से प्रकाशित खबर के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव की में अंतिम रूप से कल 7.42 करोड़ वोटर के नाम अंकित थे.

इसके विपरीत 11 नवंबर 2025 की शाम चुनाव आयोग द्वारा निकाले गए प्रेस नोट में 66.91% मतदान के साथ कुल 7.45 करोड़ लोगों द्वारा वोट दिए जाने की बात कही गई थी.

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इससे प्रथमदृष्टया कुल वोटरों की संख्या से 3 लाख अधिक वोट पड़ने की बात सामने आती है, जो असंभव है.

  उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल इस संबंध में स्पष्टीकरण देने अथवा समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top