मासूम को सड़क पर छोड़ करने लगे नदी में छलांग

अन्य खबरे , 214

लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्रांतर्गत पीलीभीत बस्ती हाइवे पर ऐरा पुल से एक महिला ने अपनी एक वर्ष की मासूम बच्ची को ऐरा पुल पर छोड़कर शारदा नदी में छलांग लगाकर कूद गई। जिसकी सूचना मिलते ही ख़मरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस 
बच्ची की शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर सेंटर के सुपुर्द किया है। मीडिया में बच्ची की तस्वीर वायरल है इसी के जरिए उसकी मां का भी पता लगेगा। बच्ची के बारे में कोई जानकारी खमरिया पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top