*उत्तराखंड: कई इलाकों में अगले तीन घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी*

अन्य खबरे , 197

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान-धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।!. 
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं. 

इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ...

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, 
तेज पानी और मलबा आने से कई घर बहे, 
इस दौरान करीब 50-60 लोग लापता, राहत-बचाव जारी.
सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन बचाव में जुटे. 
इलाके में अभी भी खतरा बरकरार है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाये हुए हैं...

Related Articles

Comments

Back to Top