*मीडिया सेंटर महाकुंभ प्रयागराज में खुला यूपी का पहला डबल डेकर बस रेस्टुरेंट उपवास की भी मिलेगी थाली*

अन्य खबरे , 326

महाकुंभ नगर।

कुंभनगरी प्रयागराज में सोमवार को उत्तर प्रदेश के पहले डबल डेकर बस रेस्टुरेंट का मीडिया सेंटर में उद्घाटन हुआ। पम्पकिन नाम के इस् रेस्टुरेंट में महाकुंभ 2025 की झलक देखने को मिलेगी। इस् ख़ास  रेस्टोरेंट के नीचे के तल में रसोई और प्रथम तल पर रेस्टुरेंट है। एक साथ 25 लोग बैठ कर शुद्ध शाकाहारी व सात्विक खाने का लुफ़्त ले सकते है। डबल डेकर बस फ़ूड कोर्ट के फाउंडर मनवीर गोदारा ने बताया कि पम्पकिन ब्रांड की लांचिंग कुंभ मेले से की जा रही है,आने वाले समय मे इसे काशी,मथुरा ,अयोध्या आदि धर्मिक स्थलों पर शुरू किया जाएगा। पम्पकिन में खाने का रेट आम श्रद्धालुओँ के बजट के अनुसार रखा गया है। इस खास रेस्टुरेंट में खास मौके पर उपवास का खाना भी मिलेगा। मीडिया सेंटर में स्थापित में इस फ़ूड कोर्ट में मीडिया कर्मियों को खाना रियायती दर पर मिलेगा।
बस के अंदर एवं बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर कुंभ से संबंधित संबंधित फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top