नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री जी का जनपद सिद्धार्थनगर एवम् अयोध्या धाम का भ्रमण कार्यक्रम

अन्य खबरे , 293

लखनऊ।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी आज दिनांक 16 जनवरी दिन मंगलवार को अपरान्ह 2:00 बजे सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर बीएसए ग्राउंड (जिला कारागार के सामने) में आयोजित 600 कन्याओं के विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात अपराह्न 3:10 बजे जनपद सिद्धार्थनगर के निरीक्षण भवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश भी देंगे।

प्रभारी मंत्री शाम 4:10 बजे सिद्धार्थनगर जनपद के हनुमानगढ़ी मंदिर में स्वच्छ तीरथ अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल की जाने वाली सफाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात रात्रि 7:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचकर जनपद के सर्किट हाउस में ऊर्जा और नगर विकास विभाग द्वारा अयोध्या धाम में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top